Home > अवध क्षेत्र > कलेक्ट्रेट परिसर में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी संदीप कौर जिलाधिकारी भारद्वाज प्रचार शक्ति वाहनों के दस्ते को दिखाई हरी झंडी

कलेक्ट्रेट परिसर में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी संदीप कौर जिलाधिकारी भारद्वाज प्रचार शक्ति वाहनों के दस्ते को दिखाई हरी झंडी

सीतापुर। कलेक्ट्रेट परिसर में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी संदीप कौर जिलाधिकारी भारद्वाज विधायक विश्वा महेंद्र सिंह यादव पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने किया एलइडी वीडियो वॉल प्रचार वाहनों शक्ति मोबाइल के दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये 17.10.2020 से 25.10.2020 तक मिशन के शक्ति के रूप में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारम्भ शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी संदीप कौर (विशेष सचिव सहकारिता विभाग), जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, विधायक बिसवां महेन्द्र सिंह यादव तथा पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह ने किया। उन्होंने एल0ई0डी वीडियो वैन, प्रचार वाहनों, शक्ति मोबाइल के दो पहिया एवं चैपहिया वाहनों के दस्तें को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विशेष सचिव सहकारिता विभाग एवं जनपद की नोडल अधिकारी संदीप कौर ने कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये प्रारम्भ किया गया यह विशेष अभियान वासन्तिक नवरात्र 2021 (अप्रैल 2021) तक चलाया जायेगा, जिसका उद्देश्य पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिये सुरक्षा का माहौल तैयार किया जाना है। महिलाओं को घर से निकलने पर डर न लगे, इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन हेतु योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से लागू कराया जायेगा। नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि महिलाओं/बालिकाओं के हितार्थ लागू योजनाओं को व्यापक रूप से लागू किया जाये, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं एवं बालिकाएं लाभान्वित हो सकें। नोडल अधिकारी ने कहा कि गांवों और शहरों दोनों में बालिकाओं को शिक्षा एवं सम्मान दिलाये जाने के लिये सभी विभागों को समन्वित प्रयास करना है। शिकायतों को तत्परतापूर्वक सुनकर उस पर ससमय प्रभावी कार्यवाही करने से अनेक घटनाएं रोक जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें तथा हेल्पलाईन नम्बर-1090, 112 आदि का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये। कार्य स्थलों पर भी महिलाओं का किसी प्रकार से उत्पीड़न न हो यह सुनिश्चित किय जाये। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं आर्थिक उन्नयन के सत्त प्रयास किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें सबसे पहले परिवार के भीतर हो रहे अपराधों पर भी प्रभावी रोक लगानी है इसके लिये हमें बेटों को भी यह समझाना होगा कि जिस प्रकार हम अपनी बहन और माॅ का सम्मान करते हैं उसी प्रकार घर के बाहर भी किसी भी स्थल पर महिला या बालिका को सम्मान दें। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान के विषय में कहा कि हम लोगों को प्रयास रहेगा कि प्रथम चरण के सात दिन एवं  आगामी 06 माह में जो भी कार्यक्रम शासन द्वारा तय किये गये हैं, उनको निर्देशों के अनुसार कराया जाये। लोगों के बीच दीर्घकालीन व्यवहार परिवर्तन लाने का प्रयास करने हेतु सभी को प्रेरित करते हुये जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी का आभार भी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये सभी को शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक बिसवां महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की इच्छा के अनुरूप ही हमें अभियान को व्यापक रूप से चलाना होगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं एवं बालिकाएं लाभान्वित हो सकें। नारी सम्मान एवं नारी सुरक्षा की भावना सभी व्यक्तियों के भीतर उत्पन्न हो सके। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम एवं रोजगार, चिकित्सा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, प्रोबेशन विभाग आदि विभागों द्वारा अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी। मुन्ना जादूगर द्वारा जादू के रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों की छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम योगा इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 राजीव दीक्षित एवं एन0पी0 सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *