Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या में 12 वां खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन किया गया |

अयोध्या में 12 वां खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन किया गया |

अयोध्या /फैजाबाद।  एस्सेल गुरूकुल विद्यापीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रत्येक शनिवार को अनवरत खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम विगत पिछले ग्यारह भण्डारो के बाद बारहवाँ भण्डारा आज दिनांक 22-09-2018 (शनिवार) को तुलसी उद्यान परिसर के सामने -अयोध्या मे बडे भव्यता के साथ परम पूज्यनीय सन्तो के सानिध्य मे विधि विधान से पूजा करने के  बाद भगवान श्री  सीता राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित करके   कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  । तत्पश्चात आए हुए कुछ विशिष्ट अतिथि लोगों का स्वागत किया गया  जिसमे  श्री राजकुमार दास जी अधिकारी राम जानकीवल्लभा कुञ्ज -अयोध्या, व महान्त  श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी  तिवारी मंदिर ,  को मैनेजर ट्रस्टी विपिनेश पाण्डेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया   अौर मुख्य अतिथि को  अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया। खिचड़ी भोज में शामिल हुए विशेष अतिथियों में  अभिषेक मिश्रा, फैजाबाद कवि शिरोमणि अशोक टाटम्बरी जी,कवि व गीतकार शैलेन्द्र पाण्डेय (मासूम)  चौकी इंचार्ज रायगंज,बी डी पाण्डेय इंस्पेक्टर सी ओ ऑफिस अयोध्या, आचार्य श्री राम प्रकाश पाण्डेय वैद्य जी  और बहुत सारे गणमान्य अतिथियो का भी   स्वागत किया गया | और आए हुए  सभी को खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कराया गया |
संस्था के मैनेजर व ट्रस्टी विपनेश पाण्डेय ने बताया कि यह खिचड़ी भोज का कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा | इस खिचड़ी भोज का कार्यक्रम हम अलग -अलग जगहों पर करते हैं हमारा तेरहवीं खिचड़ी भोज का आयोजन फैजाबाद के सहादत गंज हनुमान गढ़ी चौराहा पर 29 सितम्बर को आयोजित होगा जिसमे जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों के आने की संभावना है | वहीं पर विपनेश पाण्डेय जी ने बताया कि अयोध्या घर्म नगरी है इसलिए हमारा प्रयास रहेगा कि खिचड़ी भोज का अधिकतर कार्यक्रम अयोध्या में ही सम्पन्न हो | इस खिचड़ी भोज में हजारों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद लिया |
कार्यक्रम को सफल बनाने अौर सुचारु रुप से सम्पन्न कराने के लिए  विशेष सहयोग मे अवधेश पाण्डेय -मार्केटिग एडवाईजर मॉ वैष्णवी रियल स्टेट एण्ड डेवलपर्स, नवीन पाण्डेय, दिव्यमान सिह(अतुल),राजन गुप्ता, देव शरण मिश्रा,इमरान अंसारी, संतोष पाण्डेय, राजू पाण्डेय, जयदीप पाण्डेय, पवन गुप्ता, विनय तिवारी,राजूतिवारी जी प्रबन्धक यूनिक एकेडमी-नबाबगंज गोण्डा, योगेन्द्र पाण्डेय, विकास पाण्डेय, प्रणव त्रिपाठी, राघवेन्द्र तिवारी, अवधेश पाण्डेय, महन्थ अजीत दास, राकेश पाण्डेय, भाजपा नेता बबलू मिश्र, एम बी दास ,विनय शंकर त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में  सहयोगी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *