Home > अवध क्षेत्र > महिला ने अपने पुत्रो के सहयोग से पति-पत्नी को पीटा

महिला ने अपने पुत्रो के सहयोग से पति-पत्नी को पीटा

तिर्वा। पुरानी रंजिश के चलते महिला ने अपने पुत्रो के सहयोग से पति-पत्नी को लात-घूसो व लाठी-डण्डो से पीट डाला। जिससे दोनो गंभीर रुप से चोटिल हो गई। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गांव निवासी रामचरित पुत्र छम्मीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि रविवार की रात 9 बजे करीब वह पत्नी के साथ अपने दरवाजे बैठा हुआ था। तभी गांव के निवासी रामसेवक की पत्नी शारदा देवी अपने पुत्र सुरेश, महेश व गोविन्द के साथ और उसके दरवाजे पर आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। उसका कहना है कि पत्नी सोमवती के विरोध करनेे पर आक्रोशित हुए उक्त लोगो ने उसे तथा पत्नी सोमवती को लाठी-डण्डो एवं लात-घूसो से पीटना शुरु कर दिया। जिससे पति-पत्नी लहुलूहान हो गये। चीखपुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणो के समझाने पर उक्त लोग गाली-गलौज कर अपने घर लौट गये। पुलिस ने महिला सहित चार लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *