Home > अवध क्षेत्र > विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से दो युवक घायल

विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से दो युवक घायल

कानपूर | बेहटागोकुल। लगवाही गांव में गुरुवार रात रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम लगवाही निवासी प्रमोद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी गांव निवासी लाल बहादुर से रंजिश है। गुरुवार रात उसके आवास पर दावत चल रही थी। रात 11 बजे मेहमान खाना खाकर वापस जा रहे थे। रास्ते में लाल बहादुर पक्ष से कुछ लोगों ने टिप्पणी की, जिस पर विवाद होने लगा। इससे नाराज होकर लाल बहादुर अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और उसने फायर झोंक दिया। पास ही खड़े उसके भतीजे अमरेंद्र (20) पुत्र राजेश और उसका दोस्त शुभम अग्निहोत्री (19) पुत्र कृष्णपाल निवासी कस्बा लोनार गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी भाग गए। प्रमोद सिंह ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। बताया कि प्रमोद सिंह की तहरीर पर लालबहादुर सिंह, शिवकुमार सिंह, शानू सिंह, उदयराज सिंह व रामप्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *