Home > अवध क्षेत्र > सो रहा नगर निगम, शहर में लगे कूडे के ढेर

सो रहा नगर निगम, शहर में लगे कूडे के ढेर


कानपुर नगर |शहर की सफाई के बारे में नगर निगल लाख अपनी पीठ थपथपाये लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। पूरे शहर की सडकों पर कूडे के जगह-जगह ढेर लगे है। समय पर कूडे का उठान नही होता है। नालियां बजबजा रही है। सडकों पर देर से झाडू लगती है। समस्या और विकराज तब होती है जब कूडे के ढेर के कारण मुख्य मार्गो में आवागमन प्रभावित होता है, घंटो का जाम लगता है। थाना नवाबबगंज क्षेत्र के अंतर्गत चिडिया घर चैराहे पर कूडे का ढेर लगा है, जिसके कारण लगातार यहां भीषण जाम लगा रहता है। बस डीपो और गंगा बैराज से मुख्य मार्ग होने के कारण यहां बडे वाहनो का भी आवागमन ज्यादा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले से कूडा सिल्ट तीन दिन पहले निकाली गयी थी लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण तीन दिन बाद आज तक कूडा नही उठ सका है और राहगीरो को निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि यह मुख्य मार्ग है और डीपीएस काॅलेज, महाराणा प्रताप, गंगा बैराज, मैनावती मार्ग तथा कई बडे-बडे संस्थानो व स्कूलो को जाने के लिए इसी सडक से गुजरते है। सुबह शाम जाम की भयावह स्थिति लोगों को झेलनी पडती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *