कानपुर नगर | थाना कल्याणपुर क्षेत्र में कल दोपहर एक सकूली बस ने बाइक सवार दो छात्रों को दौंद दिया। हादसे में एक की तौत हो गयी वही दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद जनता ने बस को पकड लिया। बताया जाता है कि रातवपुर से एक इंजीनियरिंग कालेज की बस कल्यानपुर की ओर जा रही थी। दलहन क्रासिंग के पास चालक ने बाइक सवार दो छात्रों को पनीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सडक पर गिर गये। इसके बाद एक छात्र पहिये के नीचे आ गया। भागने के चक्कर में बस चालक ने छात्र को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीं दूसरा छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घालय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतक की जेब से मिले आई र्काउ में उसका नाम विशाल भारद्वाज अंकित पता चला। वह आवास विकास 3 का रहने वाला बताया जा रहा है। घालय छात्र का नाम नही मालूम हो सका है। जिस कालेज की बस ने छात्र को कुचला है वह छात्र उसी कालेज में पढाई कर रहा था। पता चला है कि बस को पकड लिया गया, हलांकि अभी अधिकृत रूप से इस बात की पुष्टि नही हो सकी है।