Home > अवध क्षेत्र > कानपुर > कूडे के ढेर में खडे होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कूडे के ढेर में खडे होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कानपुर नगर| शहर में चोरो ओर लगे कूडे के अम्बार, समय सीमा के अन्दर कूडे का उठान न होना तथा शहर में फैली गंदगी के साथ ही कानपुर नगर को साफ-सफाई में नं0 एक साबित करने की बात को झूठा साबित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में 80 फिट रोड से सैकडो की संख्या में कांग्रेसीजनो ने पैदल मार्च किया तथा पास ही स्थित पेट्रोल पंप के पास सडक के बीच में बने कूडा घर में कूडे पर खडे होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जमीनी तौर पर भाजपा सरकार में कोई कार्य नही हो रहा है। प्रधानमंत्री सिफ जुमलेबाजी ही कर रहे है। जनता को धोखे में रखते हुए शहर को साफ-सफाई में नं0. एक घोषित किया जा रहा है जबकि शहर की जनता हकीकत को पूरी तरह जानती है। उन्होने कहा कि नगर निगम व स्वास्थ विभाग द्वारा कानपुर की जनता के साथ धोखेबाजी की जा रही है। शहर में किसी भी स्थान पर न तो समय से सफाई हो रही है और न ही कूडे का उठान हो रहा है। कहा वर्षो से नालियों की सफाई नही हुई है, नालियां बजबजा रही है। सीवर का पानी सडकों पर बह रहा है और प्रदेश सरकार जनता की कोई भी परेशानी से सरोकार नही रख रही है। कहा एक भी काम ऐसा बताया जाये जो जनता के हित में हो। वहीं पूर्व पार्षद अशोक तिवारी ने कहा कि शहर में पाॅश इलाको के साथ जगह-जगह कूडा डंप करने का स्थान बनाया गया है जहां कई दिनो का कूडा एकत्र किया जाता है तथा उससे उठने वाली दुर्गन्ध के कारण लोगो का जीना हराम हो जाता है। कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारे का जुमला देने वाले प्रधानमंत्री को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नही है। शहर में यातायात की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गयी है। कहीं भी कोई आम आदमी के हितों के लिए कामनही हो रहा है। पदर्शन के दौरान हर प्रकाश अग्निहोत्री संजय शाह, विजयबाबा, अरूण अहिरवार, अशोक तिवारी, पप्पू तिवारी, शंकर दत्त मिश्रा, केके तिवारी, सुनील बाल्मीकि, आयुष अग्रवाल, कृपेश त्रिपाठी सहित सैकडो की संख्या में कांगेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *