Home > अवध क्षेत्र > गीत संग्रह जिन्दगी चलती डगर है का विमोचन

गीत संग्रह जिन्दगी चलती डगर है का विमोचन

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयन्ती, हिन्दी पखवारा पर कवि सम्मेलन का आयोजन
कानपुर नगर | स्थानीय मर्चेन्ट चेम्बर हाॅल में अनमोलरत्न सेवा संस्थान रजत जयन्ती समारोह पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयन्ती, हिन्दी पखवारा पर आयोजिहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्मन समारोह, गीत संग्रह विमोचन जिन्दगी चलती डगह है, गीतकार डा0 राधेश्याममिश्र समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कैबिनेट मंत्री कौशल विकास भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि औधेागिक विकास मंत्री सतीश महाना, कमलरानी वरूण कैबिनेट मंत्री, सांसद सत्यदेव पचैरी, डा0 कमल टावरी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता यज्ञ सम्राट प्रखरजी महाराज ने की तथा भाजपा नेता निर्मल तिवारी ने अतिथि कवियों का स्वागत व सम्मान किया। गीत संग्रह जिन्दगी चलती डगर पुस्तक का विमोचन मुख्य सभी अतिथियों ने किया। गीत कृति पर प्रमुख रूप से गीतकार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, डा0 शिव ओम अम्बर, डा0 राकेश सक्सेना, डा0 राजकुमार रंजन, डा0 सुषमा त्रिपाठी, डा0 राधा शाक्य, पं0 रामदेव चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त किए। शिव ओम अम्बर ने कहा सच बात करने में जब हम चिक जायेगे, कागज को फाड देंगे, कलम तोड देंगे। इस अवसर पर तपेश्वरी प्रसाद गुप्त स्मृति पुरस्कार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी को, आत्म प्रकाश शुक्ल स्मृत पुरस्कार डा0 शिवओम अम्बर को, लालमणि त्रिपाठी स्मृति पुरस्कार डा0 राजकुमार रंजन तथा संतोष कुमार शाक्य स्मृति पुरस्कार प्रशान्त उपाध्याय को दिया गया। काव्य समारोह का संचालन सुप्रसिद्ध कवि डा0 शिवओम अम्बर ने किया। डा0 रजाकुमार रंजन, प्रशान्त उपाध्यायद्व डा0 रकोश सक्सेना, सत्येन्द्र वर्मा, लालबत्ती, रणजीत राणा, चन्द्रपाल गगन, सोनी सुगंध, व्याख्या मिश्रा, सुषमा त्रिपाठी, डा0 राधा शाक्य आदि कवियों ने अपना काव्य पाठ किया। समारोह में डा0 राधेश्याम मिश्र, प्रेम नारायण सोमानी, पं0 नरेन्द्र शमा, तिरंगा, मुरारीलाल अग्रवाल, दिनेश अवस्थी, अजय मिश्रा, हरिशचन्द्र दीक्षित, कमलेश शर्मा, वीरेन्द्र विश्नोई, सुरेश गुप्ता, रामगोपाल तुलस्यान इत्यादि अतिथियों का सम्मन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *