Home > अवध क्षेत्र > भाजपा सरकार के 7 सफलतम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हर्षोल्लास न मना कर इस संकट काल में सेवा कार्य  किया जा रहा है।

भाजपा सरकार के 7 सफलतम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हर्षोल्लास न मना कर इस संकट काल में सेवा कार्य  किया जा रहा है।

कानपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ जिले से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्तियों में जाकर मास्क, सैनिटाइजर, कोरोना से बचाव वाली दवाइयां, इम्यूनिटी बूस्टर की दवाइयां, फल, फ्रूटी भोजन पैकेट, कच्चा राशन आदि सामग्री वितरित की। जिसमें भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महापौर प्रमिला पांडे, सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल विश्नोई व अरुण पाठक ने बस्तियों में जाकर सेवा कार्य किए।
आज प्रातः काल से ही जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने जरूरतमंदों को उपरोक्त सामग्री वितरित करके सेवा कार्य प्रारंभ किया इसके पश्चात सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष के साथ मंडल की टीम सेक्टर प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्तियों में जाकर सेवा कार्य किए।
इसके अतिरिक्त आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का भी कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया मन की बात कार्यक्रम को सभी मंडल में बूथ स्तर तक सुना गया पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के साथ जिला पदाधिकारियों ने भी मन की बात को सुना।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र की सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत हमारे कार्यकर्ता संकट काल के समय हर्षोल्लास में ना डूब कर तन मन धन से जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं और आज के दिन नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा बस्तियों में सेवा कार्य को और गति मिली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ सेवा ही नहीं करना है बल्कि एक सेवा का संदेश भी आम जनमानस को दे रहे हैं कि वह भी निकले और जरूरतमंदों के लिए जो भी संभव हो कर सकें।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम आशा करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व संगठन के प्रयास व आम जनमानस के सहयोग से हम जल्द से जल्द इस कोरोना की महामारी से मुक्त हो पाएंगे और जनजीवन सामान्य होना शुरू हो जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी ऋषि गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के सभी 64 वार्डों में वरिष्ठ जनों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्तियों में जाकर सेवा कार्य करने में सहभागिता की।
आज कार्यक्रम में वीरेश त्रिपाठी संतोष शुक्ला जितेंद्र शर्मा रिषी गुप्ता रंजीत भदौरिया सत्यम शुक्ला गिरजेश निगम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *