Home > अवध क्षेत्र > दिव्यांग व अंध बच्चों को उपहार बांट मनायी दिवाली

दिव्यांग व अंध बच्चों को उपहार बांट मनायी दिवाली

कानपुर नगर | सक्षम संस्था द्वारा दृष्टि बाधित व बुद्धि बाधित दिव्यांजनो के साथ दीपोत्सव का पर्व अंध विधालय नेहरू नगर में मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने पूजा अर्चना के बाद दिये जलाये व फुलझडी जलायी साथ ही संस्था के पदाधिकारियों व प्रधानाचार्य ने आर्शीवाद प्रदान कर उपहार प्रदान किया। संस्था के अध्यक्ष डा0 जय शंकर पाण्डेय ने सक्षमके विषय को विस्तार से रखा तथा बताया यह एक पुनीत कार्य है जिसमें सभी को बढ चढ कर हिस्सा लेना चाहये। अभियान संयोजिका व मेडिकल कालेज की कार्निया प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा0 शालिनी मोहन ने कहा काम्बा का प्रारम्भ 5 मार्च 2016 को नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नडडा द्वारा किया गया। उन्होने नेत्रदान की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। डा0 शरद बाजपेई ने नेत्र सुरक्षा पर कहा कि नेत्र है तो आप यह सुन्दर संसाद देख सकते है। आखों में किसी प्रकार की तकलीफ होने पर किसी दवा का प्रयोग नही करना चाहिए नेत्र चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का प्रयोग करना चाहिये। प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि भारत विविधताओं भरा देश है। यहां कि संस्कृति और भाषायें भिन्न होते हुए भी हम सभी एक साथ रहते है। सभी तीज त्यौहारो को एक साथ मनाने के पीछे के तर्क को विस्तारपूर्वक समझाया तथा कहा कि सक्षम जो पीडित मानव की सेवा कर रहा है मै उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं। योगेश कुमार ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रशान्त मिश्रा, डा0 ओमपाल सिंह, वृजेश सिंह कटियार, सचिन पाण्डेय, डा0 शिवा मिश्रा, मनमोहन मिश्रा, अरूण त्रिपाठी, सोमदत्त तरूण, डा0 निशा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *