Home > अवध क्षेत्र > आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की हुई मौत

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की हुई मौत

लखीमपुर खीरी। खीरी के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की शनिवार को मौत हो गई। इसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। अधेड़ की मौत के बाद उसी के साथ भर्ती पत्नी ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल के आइसो लेशन वार्ड में भर्ती 50 साल के अधेड़ की मौत हो गई। मरीज पलिया क्षेत्र का रहने वाला था।
सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि संदिग्ध को एक दिन पहले आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसको निमोनिया की शिकायत थी। साथ ही इसका करीब एक माह से भीरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरीज के साथ ही उसकी पत्नी को भी भर्ती किया गया था। दोनों का सैम्पल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मरीज की जांच रिपोर्ट का वह इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल शव को सील कर पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *