Home > अवध क्षेत्र > बेटियों के साथ भेदभाव ना करे-प्रियंक दीक्षित

बेटियों के साथ भेदभाव ना करे-प्रियंक दीक्षित

अवध की आवाज
संवाददाता कुलदीप मिश्रा
हरदोई कार्यालय
पिहानी,हरदोई। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा ग्राम सुमई में चल रहे गायत्री 9 कुंडीय महायज्ञ व प्रज्ञापुराण की पावन कथा में टोली नायक प्रियंक दीक्षित परिवार के बिगड़ते परिवेष पर चर्चा की। उन्होंने लोगो से गायत्री मंत्र को सद्बुद्धि का मंत्र बताते हुए गायत्री जप के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे गुरुदेव ने हमेशा ही संस्कारित जीवन जीने पर जोर दिया। कहा कि सुसंस्कार ही हमे ऊंचा उठाते हैं।
शांतिकुंज द्वारा सुमई गांव में चल रहे
प्रज्ञा पुराण की पावन कथा के दौरान टोली नायक प्रियंक दीक्षित ने परिवार खंड पर चर्चा करते हुए कहा कि हमे संस्कारित जीवन जीना चाहिए क्योंकि संस्कार हमे ऊंचा उठाना सिखाते है। गुरुदेव कहते है शरीर हमारा भगवान का मंदिर है इसकी हमे पूजा व इसकी सुरक्षा करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने रामचरित मानस का वृतांत सुनाते हुए भगवान श्रीराम द्वारा बताई गई रिश्तों की अहमियत के बारे में बताया। बेटियों के साथ हो रहे भेदभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश की बेटियां ही हमारा भविष्य है। आज बेटियां किसी से कम नही है उन्हें अपने आप को पहचानना होगा। रानी लक्ष्मीबाई, सती सावित्री का उदाहरण देते हुए नारी शक्ति के बारे में बताया। टूटते परिवार सास बहू के रिश्तों बाप बेटे के रिश्ते भाई भाई के रिश्ते,पति और पत्नी के रिश्ते को सही करने की बात कही।कहा कि रिश्तो में एकता बनानी है न कि दूरियां। संगीत की टोली के सतीश तिवारी गायत्री के महामंत्र से जीवन के सब ताप हरो सुंदर सुखी बनेगा जीवन गायत्री का जाप करो। गीत के माध्यम से गायत्री मंत्र की महिमा बताई। आर बी शर्मा जी ने कहा गुरुदेव की महिमा बताते हुए कहा कि गुरुदेव जो चाहते है वही होता है मनुष्य के चाहने से कुछ नही होता। दीपक शुक्ला,कार्यक्रम की व्यवस्थाये संयोजक रणवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह,अजय कुमार सिंह, रघुनंदन शर्मा,विश्व राज सिंह,ब्रजराज, सर्वेंन्द्र सिंह, पूजा,संध्या, वंदना,दिव्यांशी,प्रतिभा सिंह और ज्योति ने देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *