Home > मध्य प्रदेश > ग्यारह सौ दिव्य कलशों के साथ निकली श्रीमद भागवत महापुराण की भव्य शोभा यात्रा

ग्यारह सौ दिव्य कलशों के साथ निकली श्रीमद भागवत महापुराण की भव्य शोभा यात्रा

पहाड़ क्षेत्र के जन कल्याण हेतु गलझरनाथ के दरबार मे कथा का शुभारंभ
मध्यप्रदेश। सिंगरौली क्षेत्र के जन कल्याण हेतु भगवान गलझरनाथ के दरबार मे भव्य श्रीमद भागवत महापुराण की कथा का आयोजन मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के आयोजकत्व में ऐतिहासिक शुभारम्भ हुआ, कथा के प्रारम्भ के पूर्व ग्यारह सौ दिव्य कलशों के साथ हजारो लोगो की उपस्थिति में शोभा यात्रा निकाली गई। कथा की शोभायात्रा का आयोजन इतना भव्य था कि पूरा क्षेत्र दीपो से जगमगा उठा। 15 मई से 21 मई तक तक भव्य कथा का वचन पंडित अरविंद जी महाराज के मुखारविंद से किया जाना है। इसके पश्चात 22 मई को विशाल भंडारे के साथ लोकगायक राजकुमार शास्त्री के मनोरम संगीत की अनुपम प्रस्तुति क्षेत्र वासियो के समक्ष पेश की जाएगी। भगवान गलझरनाथ के दिव्य दरबार मे कथा के आयोजन से क्षेत्र वासियो के बीच खासा उत्साह दिखा लोगो ने आयोजन की तारीफ की है और तारीफ हो भी क्यो न क्योकि इसके आयोजक नारायण त्रिपाठी जो है। विधायक मैहर ने सम्पूर्ण क्षेत्र वासियो से अपील कर इस कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने जीवन को सफल बनाते हुए आयोजन को सार्थक बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह श्रीमद भागवत कथा है यह हमें अपने कर्म का बोध कराती है जीवन बिना सत्कर्म के सफल नही हो सकता इसलिए इस कथा का श्रवण अधिक से अधिक लोगो को करना चाहिए जिससे हमें अपने सार्थक जीवन के लिए कैसे कर्मो को महत्व देना चाहिए यह सीखने की कथा श्रीमद भागवत से प्राप्त होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *