Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > स्वच्छ -भारत, स्वस्थ -भारत अभियान में शामिल हुए पुलिस महानिदेशक /कमाण्डेन्ट जनरल डॉ सूर्य कुमार

स्वच्छ -भारत, स्वस्थ -भारत अभियान में शामिल हुए पुलिस महानिदेशक /कमाण्डेन्ट जनरल डॉ सूर्य कुमार

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
फैजाबाद | अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन में होमगार्डों की सलामी ली व परेड का निरीक्षण किया | उसके पश्चात तुलसी स्मारक भवन से हजारों की संख्या में जवानो ने कतारबद्ध होकर होमगार्ड के समस्त कार्मिकों व होमगार्ड स्वयंसेवकों के द्वारा ब वर्दी रूट मार्च करते हुए नयाघाट होते हुए सरयू तट पर सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया जिसमें पुलिस महानिदेशक /कमाणडेन्ट जनरल होमगार्ड डॉ सूर्य कुमार जी , होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर जी व सी अो अयोध्या राजू कुमार साव ,सहित हजारों की संख्या में पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने सरयू तट पर विभिन्न घाटों की सफाई अभियान चला कर पवित्र करने का संकल्प लिया | सफाई अभियान के दौरान सरयू में एक मृत बछड़ा तैरता दिखाई दिया मंत्री महोदय ने कहा कि इसको सरयू पार ले जाकर दफना दिया जाए इतने में सभी नाव पर सवार होकर मृत बछड़े को सरयू पार ले जाकर बालू में गड्ढा खोदकर दफना दिया | पुन:सरयू से तुलसी स्मारक भवन में सभी होमगार्ड एकत्रित होकर संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें ए डी जी ,होमगार्ड ने कहा कि हमारे होमगार्ड भाई पुलिस के समान ड्यूटी करते हैं, अधिकारियों के साथ जांच में जाते हैं, अब धीरे -धीरे सुधार हो रहा है ,एडीजी डॉ सूर्य कुमार जी ने कहा कि हमने एक लाख होमगार्डों को नई वर्दी, जूता, मोजा बेल्ट देने जा रहे हैं | होमगार्डो की सैलरी में भी बढ़ोत्तरी करने जा रहे हैं शासन स्तर से कार्यवाही शुरु हो गई है | एडीजी महोदय ने कहा कि सभी जवान सेवा भावना व इमानदारी से अपनी ड्यूटी करें | उन्होंने कहा कि काशी, कौशल, अवध, प्राचीन सभ्यता का केन्द्र अयोध्या है और मै भगवान की धरती राम की नगरी का सादर आभार व्यक्त करता हूँ |
मुख्य अतिथि डॉ सूर्य कुमार जी को माला पहनाकर स्वागत करने वालों में कम्पनी कमांडर अयोध्या अंजनी, कम्पनी कमांडर हौसिला पाण्डेय, मनीराम यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, जिला कमांडेण्ट सुनील कुमार रामपूजन मौर्य, रामकेवल, श्रीराम वर्मा(पूराकलन्दर) रामकेवल मौर्या, संतोष कुमार (मसौदा )शेष नारायण दूबे ,सभी ने बारी -बारी से स्वागत किया | इस मौके पर होमगार्ड दिनेश शर्मा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो काफी सराहनीय रहा | ,सहदेव प्रसाद, रामसागर यादव, सुरेश कुमार पाठक, विनोद शुक्ला, विनोद राजपूत रुदौली सहित हजारों की संख्या में होमगार्ड शामिल हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *