Home > अवध क्षेत्र > सीजन के पहले कोहरे ने दी दस्तक, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

सीजन के पहले कोहरे ने दी दस्तक, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

बाराबंकी | जैदपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच मौसम में भी बड़ा उलटफेर हुआ है। बाराबंकी में सीजन के पहले कोहरे ने आज दस्तक दे दी। सुबह पांच बजे तक मौसम साफ था फिर उसके बाद कोहरा छाना शुरू हो गया। कोहरे के कारण आज सुबह लोगों को सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं हो पाए। सुबह घरों से निकले लोग कोहरे को देखकर चौंक उठे। पिछले साल कोहरा काफी कम रहने के कारण इस बार इतनी जल्दी कोहरे की संभावना नहीं थी। कोहरे के चलते वाहनों को हेड लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। सुबह सुबह स्कूल जा रहे छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। विधानसभा सीट जैदपुर के लिए बाराबंकी की नवीन मंडी स्थल पर उपचुनाव की मतगणना हो रही है, कोहरे के चलते वहा भी लोगों को परेशानी झेलना पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *