Home > अवध क्षेत्र > कोहरे का सितम,सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में दुबके लोग

कोहरे का सितम,सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में दुबके लोग

बहराइच। जिले में ठंड व कोहरे का सितम जारी है। सुबह से शुरू हुई गलन भरी ठण्ड से जिला कांप उठा है। सुबह कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या रोज के मुकाबले प्रभावित हो गई। जहां अभी सूर्य की किरणों की साथ सुबह होती थी, वहीं अब धुंध को देख लोग समझ नहीं पा रहे थे कि बदली छाई हुई है या फिर शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। शिमला और कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी थम नहीं रही है। इसका सीधा असर तराई के मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। सुबह से चल रही पछुआ हवा से ठंड और बढ़ गई। गुरुवार की सुबह घने कोहरा से हुई। कोहरा इतना था कि दो मीटर की दूरी पर लोग दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। कुल मिलाकर सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम पर्यवेक्षक ने बताया कि अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। अब बर्फीली हवाएं तेज होंगी। इससे गलन बढ़ेगी। ठंड के बढ़ते प्रकोप का असर बाजारों में भी दिख रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग बाजार में गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के सटीलगंज तालाब पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। खरीदारों के आने से व्यापारी भी गदगद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *