Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या में एक दिन में 1.67 करोड़ जमा हुआ टैक्स,

अयोध्या में एक दिन में 1.67 करोड़ जमा हुआ टैक्स,

नगर निगम को मार्च में 10 करोड़ और वर्ष में 37 करोड़ रुपए का मिला टैक्स
अयोध्या। नगर निगम की ओर से 31 मार्च तक गृह कर और जलकर जमा करने के लिए लोगों को 10 प्रतिशत छूट की सुविधा दी गई थी। इसका व्यापक असर दिखाई दिया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम दिन केवल 31 मार्च को ही नगर निगम के पास टैक्स के रूप में एक करोड़ 67 लाख रुपए प्राप्त हो गए। जबकि एक दिन पहले 30 मार्च को 66 लाख मिला था। 31 मार्च को ही रोडवेज ने भी 36 लाख रुपए टैक्स जमा कर दिया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया ष्पिछले वर्ष माह मार्च में आठ करोड़ टैक्स जमा हुआ था। वहीं इस वर्ष मार्च माह में करीब 10 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में जमा हुआ है। पिछले वर्ष 27 करोड़ 18 लाख रुपए की राजस्व प्राप्त हुआ था। इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए है। 2023-24 वित्तीय वर्ष में निगम को करीब 37 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है। जो करीब 10 हजार करोड़ का अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *