Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री महेंद्र त्रिपाठी जी ने मुख्यमंत्री की घोषणा का किया स्वागत 

अयोध्या प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री महेंद्र त्रिपाठी जी ने मुख्यमंत्री की घोषणा का किया स्वागत 

अयोध्या। अयोध्या सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा पत्रकारों को आवासीय देने की घोषणा का स्वागत प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने प्रसन्नता ब्यक्त कर खुशी का इजहार किया है। मुख्यमंत्री ने अपने घोषणा में कहा है कि उत्तरप्रदेश के प्रत्येक जनपद में पत्रकारों को आवास के लिए सस्ते दरों पर सरकार आवास देने का काम करेगी जिसे गोरखपुर में  सरकार ने इस योजना को बतौर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू कर दिया गया है। आगे इसे प्रत्येक जनपदों में सरकार लागू करेगी प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व आलाअधिकारियों को विगत 14 दिसम्बर 2022 को प्रेस क्लब अयोध्या के पत्रकारों की तरफ से एक मांग पत्र दिया था। जिसमे उन्होंने मांग किया था कि, श्री राम मंदिर के निर्माण के साथ साथ अयोध्या जनपद में रह रहे मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त  पत्रकारों व प्रेस छायाकारों के लिए पत्रकार पुरम कालोनी की स्थापना दो एकड़ जमीन अधिग्रहण कर की  जाए। उनकी मांग को संज्ञान में लेकर प्रदेश के हर जिले के पत्रकारों को बड़े दिन पर बड़ी सौगात पत्रकारों को दिया है, जिससे पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *