Home > अवध क्षेत्र > अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद सीतापुर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत

अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद सीतापुर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत

सीतापुर / नैमिष। अल्पसंख्यक मोर्चा  सीतापुर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मिश्रित देहात इद्दू गाजी व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मिश्रिख नैमिष मोइन अहमद द्वारा नवनिर्वाचित यशस्वी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद सीतापुर समीर अहसन रिजवी का तहसील चौराहा मिश्रित एवम ठाकुर नगर चौराहा नैमिष पर भव्य स्वागत किया गया। समीर अहसन रिजवी ने स्वागत कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में उपस्थित जनमानस को एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को जनहित में चल रही अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी सरकार द्वारा दी गई योजनाओं मुख्यता शादी अनुदान योजना, केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति इत्यादि योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताया और उनसे भारतीय जनता पार्टी को 2022 में भारी मतों से विजय बनाने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा श्री जुनैद आलम, मंडल अध्यक्ष मिश्रित नैमिष श्री भास्कर मिश्रा जी, मिश्रिख देहात से मंडल उपाध्यक्ष श्री रमेश शुक्ला जी एवं अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मदरसों से कई मौलाना भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *