कन्नौज। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण के दौरान गुरसहायगंज में भारत विकास परिषद संस्था के द्वारा मास्क, सैनिटाइजर, अंगोछा एवं अन्य खाद्य सामग्रियो का वितरण कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों को गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को वितरण कर रही हैं। यह एक अत्यंत सराहनीय कार्य है। इसमें सभी स्वयं एवं स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आकर रुचि के साथ इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवानी चाहिए। इसके बाद डीएम ने सभी से पुनः अनुरोध किया, कि घर पर ही रहे और सुरक्षित रहें।