Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > स्वयं सहायता समूह महिलाओ द्वारा अध्यक्ष के खिलाप किया विरोध दिया ज्ञापन समूह की अन्य महिलाओ को जानकारी दिए बिना खाते से रुपये निकालने का आरोप

स्वयं सहायता समूह महिलाओ द्वारा अध्यक्ष के खिलाप किया विरोध दिया ज्ञापन समूह की अन्य महिलाओ को जानकारी दिए बिना खाते से रुपये निकालने का आरोप

गाँव मे राशन वितरण में भी धांधली करने का आरोप
कदौरा/जालौन।आजीविका मिशन अंतर्गत गांवो में संचालित स्वयं सहायता समूह में अधिकांश गांवो में महिला अध्यक्ष के खिलाप शेष समूह महिलाओ में आक्रोश है क्यो कि उक्त एक दो महिलाएं मिलकर सरकार से मिलने वाला लाभ अकेले ही हजम कर लिया जाता है एव बाकी सदस्य महिलाओ को जानकारी तक नही दी जाती और न ही बैठक करवाकर कोई जानकारी दी जाती है ग्राम बड़ागांव निवासिनी समूह महिलाओ द्वारा खण्ड विकास अधिकारी नामित ज्ञापन ब्लाक एडीओ को सौंप कार्यवाही की मांग की गयी। ज्ञातव्य हो कि कदौरा विकास खण्ड ग्राम पंचायत बड़ागांव मजरा महमूदनगर में कई वर्षो से ज्योति स्वयं सहायता समूह संचालित है जिसमे सचिव जय देवी पत्नी दिलीप है जो कि उक्त समूह का संचालन करती है एव कभी भी बैठक नही कराती व चोरी छिपे समूह खाते से उक्त के द्वारा 75 हजार रुपये निकाल लिया है एव कोई भी लाभ योजना की अन्य समूह महिलाओ को जानकारी ही नही दी जाती वही मौजूद ग्राम प्रधान द्वारा कहा गया उक्त समूह महिला उसके पति द्वारा आगनवाड़ी व कोटे से मिलना वाला राशन भी पात्रो को नही बांटती है जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों द्वारा की जा चुकी है एव राशन वितरण में भी लापरवाही बरतते हुए कोटे से राशन नही उठाते है।समूह महिलाएं जयंती गोमती रानी रेशमा निशा ऊषा शिव देवी छोटी बहू रूपा आदि महिलाओ द्वारा ब्लाक में ज्ञापन देकर उक्त महिला द्वारा धांधली के खिलाप जांच कार्यवाही की मांग की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *