Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > नरेश बने किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,बीहड़ क्षेत्र में खुशी

नरेश बने किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,बीहड़ क्षेत्र में खुशी

माधौगढ़ । पार्टी ज्यादातर पदाधिकारियों को मुख्य नगरों और क्षेत्रों से बनाती हैं। पहली बार किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना की सहमति से यूपी के अंतिम छोर पर बसे गांव अतरेंहटी से किसान मोर्चा का दायित्व नरेश सिंह राजावत को सौंपा है। नरेश राजावत गांव के पूर्व प्रधान है और काफी समय से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पहले मंडल कार्यकारिणी में पदाधिकारी रहे। जिस पर वह अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभाते रहे। जिसका ही लाभ मिला कि उन्हें अब बंगरा मंडल से किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में लखनऊ में हुए किसान मोर्चा के कार्यक्रम में नरेश कई गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए जिलाध्यक्ष सूर्य नायक ने उन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर नरेश सिंह ने कहा कि वह है गांव-गांव कृषि कानूनों से किसान की खुशहाली का मंत्र बता कर उनके माध्यम से भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *