Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > महिलाए किसी भी क्षेत्र में कमजोर नही है बस जरूरत है तो परिवार और सरकार के सपोर्ट की

महिलाए किसी भी क्षेत्र में कमजोर नही है बस जरूरत है तो परिवार और सरकार के सपोर्ट की

उरई। महिलाए किसी भी क्षेत्र में कमजोर नही है बस जरूरत है तो परिवार और सरकार के सपोर्ट की। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार भी बड़े कदम उठा रही है। अब महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की है। वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। उपरोक्त विचार उत्तर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने जनपद जालौन के डकोर विकासखंड के ग्राम टिमरो के सुदर्शन पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीयन मेला में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र की महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा लाभकारी योजना संचालित है उनका पंजीयन होना आवश्यक है तभी उन को सीधा लाभ मिल सकेगा मुख्य अतिथि ने गांव की महिला श्रमिको को कंबल एवम् छड़ी वितरित की अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड महापरिषद के संस्थापक कुंवर सुदर्शन सिंह जादौन की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रमिक पंजीयन मेला में 300 श्रमिक पंजीयन कराया गया प्रतिवर्ष पंजीकरण होने से गांव में श्रम विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण जनों को मिल पाता है जिला महिला कल्याण अधिकारी अल्कम्मा अख्तर ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जिसमें घरेलू हिंसा जिसमें घरेलू हिंसा पारिवारिक विवाद दहेज उत्पीड़न के बारे में बताया जिला मिशन शक्ति की प्रभारी मधु यादव महिला थाना प्रभारी पूनम यादव ने महिलाओ को छेड़खानी मोबाइल पर गलत संदेश भेज जाने पर जागरूक किया
उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार ने 112 नंबर को समस्त इमरजेंसी सेवाओं के नंबरों से जोड़ दिया है महिलाएं जरूरत पड़ने पर इस नंबर को डायल कर अपनी समस्या का समाधान पा सकती हैं।
सहकार भारती पैक्स प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश सिंह सेंगर ने कहा कि असंगठित क्षेत्र श्रमिको के लिए अनुरागिनी। संस्था विगत २० वर्षो से कार्य कर रही है नाबार्ड के प्रतिनिधि ज्ञान सिंह चंदेल ने महिलाओ को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी सहकार भारती के उपेंद्र सिंह राजावत राहुल राज प्रजापति शिवराज सिंह परिहार राजेंद्र सिंह भदौरिया जगत नारायण कुशवाहा ब्रह्मानंद खरे अमित कुलश्रेष्ठ सत्येंद्र भदौरिया ब्रजेश कश्यप राहुल समाधिया कुंदन सिंह लक्ष्मी राजपूत सत्यम मिश्रा समर सिंह चौहान विक्रम सिंह कुशवाहा हेमंत सिंह यादव श्याम करण प्रजापति डॉ अरविंद सिंह यादव बुंदेलखंड महापरिषद के डॉ अनुज भदौरिया नरेश सिंह जादौन सत्यम मिश्रा ने सभी श्रमिको के पंजीकरण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *