Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > बाढ़ के समय प्रशासन के प्रयास के लिए व्यापार मंडल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।।

बाढ़ के समय प्रशासन के प्रयास के लिए व्यापार मंडल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।।

उरई। रामपुरा क्षेत्र में आई बाढ़ में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा एसडीएम सालिकराम के सराहनीय कार्य को देखते हुए रामपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित पुरवार प्रशांत कठिल कोषाध्यक्ष, कृष्णकांत द्विवेदी उपाध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
परमार्थ समाजसेवी संस्था के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नगर के व्यापार मंडल को धन्यवाद देते हुए कहा कि बाढ़ के समय बाढ़ प्रभावित गाँवो की मॉनिटरिंग करना उनका नैतिक जिम्मेदारी थी, जिसका निर्वाहन उनके द्वारा किया गया। बाढ़ से जिन ग्रामीणों की गृहस्थी व खेती का नुकसान हुआ है उन ग्रामीणों का एसडीएम सालिकराम द्वारा सर्वे करा लिया गया हैं जल्द ही किसानों खातों में मुआवजा डाल दिया जायेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को सेनेटाइजर तथा मास्क का वितरण किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से हम सभी को बचना हैं जिसके लिए एक दुसरे से उचित दूरी बनाये रखे। हाथों को सेनेटाइजर व साबुन से धोये। घर के आसपास साफसफाई रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, परमार्थ समाजसेवी संस्था के निदेशक अनिल सिंह, संजय सिंह, चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित पुरवार, सानू खान मीडिया प्रभारी व्यापार मंडल, सुखवीर, प्रशांत, आदर्श, दीपू, रामसुंदर यादव, रितेश द्विवेदी, रामजी, संतोष चक, अनूप राठौर, मंगल सोनी, आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *