Home > पश्चिम उ० प्र० > इटावा > प्रदेश सरकार में हिम्मत है तो मंत्री पद से हटाकर दिखाये-ओमप्रकाश राजभर

प्रदेश सरकार में हिम्मत है तो मंत्री पद से हटाकर दिखाये-ओमप्रकाश राजभर

इटावा | प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सरकार को 24 फरवरी तक का दिया अल्टीमेटम कहाँ अगर हमारी बाते नहीं मानी तो लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करूँगा | भाजपा इस बात को अच्छी तरह जानती है कि हम सभी सीटों पर जीत नहीं सकते लेकिन भाजपा को हराकर उसकी हवा निकालने का काम कर सकते है | अगर प्रदेश सरकार में हिम्मत है तो मंत्री पद से हटाकर दिखाये | जितना बात बननी थी भाजपा से बन गई अब बात नहीं बनेगी, वही मीडिया से बात करते हुए आज हुए ट्रेन दुर्घटना पर कहाँ कि रेल मंत्री बदलने से कुछ नही होगा | जब तक रेल कर्मचारी अपना काम सही से नहीं करेंगे तब तक रेल में सुधार नहीं होंगा | वही इलाहाबाद ओर दिल्ली की धर्म संसद पर उठाया सवाल कहाँ कि यह ओर मोहन भागवत लोगो की भावनाएं भड़काने का काम कर रहे है | वही आज रामलीला मैदान में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की जनसभा में मंच के बिल्कुल नीचे हथियार लिए कई लोग नज़र आये,ड्यूटी पर तैनात पुलिस की निगाह इन असलहा धारियों पर नही पड़ी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *