Home > पश्चिम उ० प्र० > एक बार फिर दोबारा उतरे चुनावी मैदान पर सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव

एक बार फिर दोबारा उतरे चुनावी मैदान पर सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव

आजमगढ़। पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा के टिकट पर दोबारा चुनावी मैदान में हैं। जनपद की फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। जबकि इस सीट से उनके बेटे अरुणकांत यादव वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव ने 2012 में सपा से चुनाव लड़े और इस सीट पर कब्जा जमाया। इस बार भाजपा ने रामसूरत राजभर को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बसपा से शकील अहमद और कांग्रेस से शाहिद शादाब चुनाव मैदान में हैं। 2017 में अरुणकांत ने पाला बदला और भाजपा से विधायक बने। पर, इस बार इस सीट पर उनके पिता पूर्व सांसद रमाकांत यादव के मैदान में उतरने के कारण भाजपा की राह कठिन नजर आती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं, जो पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पक्ष में लामबंद नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बेटे अरुणकांत ने पिता के मैदान में उतरने की वजह से चुनाव प्रचार से परहेज करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *