बरेली। आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, कायस्थ समाज के प्रेरणा स्रोत लाल बहादुर शास्त्री मयजी की जयंती फर्रशी टोला, बरेली में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण करके तथा पुष्प अर्पित करके मनाई गई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश कातिव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे, उन्होंने अपनी ईमानदारी, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प से भारत का नेतृत्व किया। विधायक डॉ अरुण कुमार जी ने कहा कि नेताजी गुदड़ी के लाल शास्त्री जी ने न सिर्फ देश के वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए भरसक प्रयास किये। ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार जी, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार जी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, महिला महामंत्री सुधा सक्सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, तरुण सक्सेना, किरन सक्सेना, नितिन सत्यम, सुधांशु सक्सेना, अधीर सक्सेना, प्रवेश वर्मा, संजय सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर,आदि सभी कायस्थ संगठन के पदाधिकारियों ने शास्त्री जी को पुष्प अर्पित करके नमन किया।
Home > पश्चिम उ० प्र० > अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा मनाया महापुरुषों का जयंती दिवस संवाददाता, उग्रसेन