Home > पश्चिम उ० प्र० > ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी

ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी

बांदा। जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस इन चोरों पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में चोर जेवर सहित नकदी उड़ा ले गए। जब घर वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड के साथ जांच पड़ताल की और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के बन्यौटा का है। जहां के रहने वाले जय कुमार गुप्ता प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। वह रात को परिवार के साथ अपने महेश्वरी देवी चौराहा स्थित नए मकान में गणेश जी की बैठकी कराने गए थे। रात में वह परिवार के साथ उसी मकान में सो गए। रात में किसी समय उनके ताला बंद मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 70 हजार रुपए और आठ लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह जय कुमार जब अपने मकान में पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि फॉरेसिंक टीम से भी जांच कराई है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। फुटेज में एक संदिग्ध की फोटो दिखाई दी है। तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *