Home > पश्चिम उ० प्र० > संचारी रोगों की पलीता लगाते नजर आया नगर पालिका,

संचारी रोगों की पलीता लगाते नजर आया नगर पालिका,

सफाई की नहीं है कोई व्यवस्था, फैल रही गंदगी
बांदा,(यूएनएस)। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 3 अक्टूबर 2023 को बीआरडी मेडिकल कालेज से संचारी रोगों पर नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। यह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे प्रदेश में 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। सरकार ने हर जिले में कीटनाशक दवा को ध्यान में रखते हुए एक भारी भरकम रकम भी उपलब्ध कराया। वहीं इसकी कमान आशा कार्यकत्रियों से लेकर आंगनबाड़ियों और जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायतों की दी गई। ये नगर पालिका शहर के उन इलाकों को चिह्नित करेंगे। जहां जल भराव और गंदगी और कटीली झाड़ियां है। उनको कटवाकर वहां साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करेंगे। जिससे गंदगी से पनपने वाले सूक्ष्म बैक्टीरिया से होने वाले रोगों से लोगों को मुक्ति मिल सके। बैक्टीरिया से होने वाले रोग डेंगू चिकनगुनिया काली खांसी जैसी कई ऐसी भयानक बीमारियां है। जो प्रतिवर्ष सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। सूबे के मुखिया की मंशा पर पानी फेरती हुई नजर आ रही है। संचारी रोग पर पलीता लगाती हुई साफ-साफ दिखाई दे रही है। यह शहर का वह इलाका है, जो शहर के बीचों-बीच है। लेकिन यहां कई महीनों से जल का भराव है, गंदगी है, साफ-सफाई की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। लोग घरों में बीमार पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि ना तो यहां नगर पालिका का कोई कर्मचारी आता है, और ना ही कोई चिकित्सा विभाग की कोई टीम ऐसी आई। जो यहां किसी भी दवा का छिड़काव किया है। लोग घरों में बीमारियों से ग्रसित है बच्चे बूढ़े नौजवान बुखार से पीड़ित है। जल भराव के कारण मच्छरों का काफी इजाफा है। यहां पर ना तो मच्छरों को करने वाली एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया है। ना ही किसी भी प्रकार की ऐसी एहतियात बरती जा रही है। जिससे इन लोगों का जीवन बचाया जा सके। नगर पालिका के अधिकारी ने बताया कि सफाई की व्यवस्था की जा रही है। अभी जानकारी मिली की, वहां पर जल भराव है। जल्द ही सफाई कर्मी को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *