Home > पश्चिम उ० प्र० > आगरा > आगरा में जूता फैक्टरी में लगी आग: दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू, 24 घंटे में हुई दूसरी घटना

आगरा में जूता फैक्टरी में लगी आग: दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू, 24 घंटे में हुई दूसरी घटना

आगरा। आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के चक्की पाट में शनिवार को जूता फैक्टरी में आग लग गई। घटना सुबह तकरीबन 10 बजे हुई। सूचना पर दमकल पहुंची। तकरीबन दो घंटे में आग बुझ सकी। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। आग में काफी सामान जल गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
फैक्ट्री मालिक धर्मेंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को फैक्टरी बंद करके गए थे। शनिवार सुबह आए तो आग प्रथम तल पर बने कमरे में लगी हुई थी। इस पर कर्मचारियों ने पहले बाल्टी से पानी डाला गया। मगर, आग काबू में नहीं हुई। बाद में पुलिस और दमकल को सूचना दी। दमकल की चार गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाई। शहर में 24 घंटे में जूता फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी घटना सामने आई है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच में लगा हुआ है। थाना अध्यक्ष रकाबगंज राकेश कुमार का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। लाखों का नुकसान होने की बात कही गई है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *