Home > अवध क्षेत्र > कानपुर > सपा ने शुरू किया अपना सदस्यता अभियान

सपा ने शुरू किया अपना सदस्यता अभियान

कानपुर नगर | विधान सभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अब समाजवादी पार्टी एक बार फिर नेय प्रयासों में जुट गयी है और साथ ही निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर फंूक-फुंककर कदम रख रही है। फिलहाल पार्टी द्वारा कल 15 अप्रैल से सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। बताया जाता है कि यह सदस्यता अभियान 15 जून तक चलाया जायेगा तथा कोशिश यह रहेगी कि ज्याद से ज्यादा इस बीच सदस्य बनाये जा सके।
आने वाले समय में निकाय चुनाव होना है और उसकी तैयारियो को लेकर सपा द्वारा सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। प्राथमिक व सक्रीय दोनो सदस्य बनाने का काम सपा कार्यकर्ता व नेता ही करेंगे वहीं वह लोग टिकट के लिए भी मुख्य दावेंदार होंगे जो सदस्यता अभियान में अधिक सक्रियता दिखाऐगे। माना जा रहा है कि ज्यादा सदस्य बनाने वालों को टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जायेगी। सपा पदाधिकारियों कहा कहना है कि सपा ने सदैव जनता के हितों के लिए संघर्ष किया है तथा चुनाव हारने के बाद भी सपा के कार्यकर्ताओ का मनोबल शिखर पर है और निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ लडा जायेगा। जो संगठन के लिए कार्य करेगा टिकट वितरण में यह ध्यान रखा जायेगा। अभियान तेज करते हुए 15 जून तक ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को सपा से जोडने का काम किया जायेगा। कल शनिवार को समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *