Home > विचार मंथन > गीता में कृष्ण ने कहा है परिस्थितियों से भागो मत उसके सामने डटकर खड़े हो जाओ क्योंकि कर्म करना ही मानो जीवन का पहला कर्तव्य है।

गीता में कृष्ण ने कहा है परिस्थितियों से भागो मत उसके सामने डटकर खड़े हो जाओ क्योंकि कर्म करना ही मानो जीवन का पहला कर्तव्य है।

हम कर्मों से ही मुश्किलों को जीत सकते हैं। धर्म और कर्म ही महत्वपूर्ण है। हम सबको अपने कर्मों का पालन करते हुए धर्म परायण रहना चाहिए। आप कोई भी हो संसार में आए हैं तो संघर्ष हमेशा रहेगा। मानव जीवन में आकर परमात्मा भी शारीरिक चुनौतियों से बच नहीं सकता कृष्ण ने कभी किसी बात की शिकायत नहीं की। आत्मा साक्षात्कार का महत्व है। अपने भीतर झांकने और सच्चे स्वभाव और भावनाओं की खोज करने की आवश्यकता कृष्ण के अनुसार सच्चा सुख केवल स्वयं को समझने और परमात्मा से जुड़ने से ही पाया जा सकता है।
हम सबको यह शिक्षा जरूर लेनी चाहिए कि भले ही आप किसी को सुख का हिस्सा न बन जाए पर उनके मुश्किल समय में जरूर साथ रहे। हम सबको भगवान कृष्ण से सीख मिलती है भगवान कृष्ण हमेशा से धर्म के मार्ग पर चले और अन्य लोगों को भी इसी मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। किसी भी विवाद में पडने के बजाय शांति का प्रयास अंत तक करते रहें। हम सब पत्रकार बंधुओ को चाहिए अपने दायित्व का निर्वहान करते हुए नियमानुसार गुप्त समाचारों को सत्यता के साथ करें उजागर
पत्रकार सुरक्षा महासमिति
गुड्डू मिश्रा
प्रदेश उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *