Home > खेल समाचार > जूनियर ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता सम्पंन 

जूनियर ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता सम्पंन 

पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता
लखनऊ।  खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में  पं0दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता का आयोजन 27-28 सितम्बर, तक के0डी0सिंह ’’बाबू’’ स्टेडियम, लखनऊ स्थित बैडमिन्टन हाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 210 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुराग मिश्रा (अनु मिश्रा), भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
गुरुवार को प्रतियोगिता समापन समारोह की मुख्य अतिथि  रीता बहुगुणा जोशी, बाल विकास पुश्टाहार एवं पर्यटन मंत्री, उ0प्र0 सरकार रही। मुख्य अतिथि का  जितेन्द्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने पुश्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह् भेट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि  द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमषः रू0 500, रू0 400 एवं रू0 300 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि  ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ियों की प्रशंसा  करते हुए प्रदेश  एवं देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद  दिया। इस अवसर पर बी0के0बाजपेई,  परमजीत सिंह,  बासुदेव नारायण,  रिजवान,  विकास,  संदीप,  आलोक,  शहजाद,  फैजान,  जीमल,  रूद्र,  मनोज,  मयंक  सोनू भारती, उपस्थिति रहें। अन्त में  जितेन्द्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी लखनऊ ने  मुख्य अतिथि, गणमान्य सदस्य, पत्रकार बंधु एवं दर्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *