रिपोर्टर – विवेक जायसवाल
बलिया | बलिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने जिला अधिकारी कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षकों का वेतन 3 माह से ना मिलने से नाराज शिक्षकों के समर्थन में धरने पर बैठ भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह |वही ममता बनर्जी पर निशाने पर लेते हुई कहा कि ममता बनर्जी को ताडुका से की तुलना विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले मैं शिक्षक हूँ बाद में विधायक हूँ। अगर मैं शिक्षक नही होता तो मैं विधायक नही होता। कर्नाटक की धरती पर 104 सीट जीतकर प्रमाणित कर दिया हैं।कि मोदी और योगी के चरित्र को स्वीकार कर लिया ।वही राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना हैं जिस कांग्रेस विशालतम पार्टी की अर्थी निकाल करके अपने कंधे पर चढ़ायेगा और घाट तक पहुँचा कर मुखाग्नि दे देगा।और भारत की धरती से कांग्रेस समाप्त हो जाएगी। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिये। ममता बनर्जी को कहा कि शुद्ध रूप से ताडूका हैं ममता ताडूका का रूप ले चुकी हैं अब योगी हनुमान के रूप पैदा हो चुके हैं।हनुमान ताडूका का करेंगे वध | और बंगाल में भगवा लहरेगा। राम, लक्ष्मण,और हनुमान भारत मे पैदा हो चुके हैं। कलयुग में बाण चलाकर नही बल्कि ईवीएम चलाकर होती हैं। राम , लक्ष्मण , हनुमान की जोड़ी बंगाल में जाएगी और बंगाल में भगवा लहरेगा।