Home > राष्ट्रीय समाचार > राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी

लखनऊ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा श्रद्वेय चै0 चरण सिंह की 31वीं पुण्यतिथि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में श्रद्वा के साथ मनायी गयी। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चै0 साहब की प्रतिमा के सम्मुख हवन पूजन व माल्र्यापण करके उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित किये। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर आज यहां विधान भवन परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *