Home > राष्ट्रीय समाचार > पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का हुआ निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, विधायक राजेश्वर सिंह ने जताया शोक

पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का हुआ निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, विधायक राजेश्वर सिंह ने जताया शोक

लखनऊ। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का आज सुबह मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। शारदा प्रताप के निधन की सूचना से उनके समर्थकों और सरोजनी नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनी नगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। वहीं, उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं समेत सरोजनीनगर के वर्तमान विधायक राजेश्वर सिंह ने शोक जताया है। बता दें कि पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनी नगर से लगातार 3 बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके थे। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वहीं, आज सुबह मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनी नगर के रहीम नगर पडियाना गांव के निवासी थे। उनकी मौत से उनके गांव में शोक का माहौल है। उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। वहीं, सरोजनीनगर से वर्तमान विधायक राजेश्वर सिंह ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह ट्वीट कर लिखा कि स्तब्ध हूँ, निशब्द हूँ..!! सरोजनीनगर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री शारदा प्रताप शुक्ला जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओमः शांति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *