Home > राष्ट्रीय समाचार > दिल्ली एमसीडी चुनाव में हैट्रिक मोदी की कल्याणकारी नीतियों का नतीजा है : केशव मौर्य

दिल्ली एमसीडी चुनाव में हैट्रिक मोदी की कल्याणकारी नीतियों का नतीजा है : केशव मौर्य

रंजीव ठाकुर
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को दिल्ली एमसीडी चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली की जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याणकारी नीतियों तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के अन्त्योदय लक्ष्य, अन्त्योदय प्रण, अन्त्योदय पथ की जीत बताया।
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दिल्ली एमसीडी में भाजपा की अभूतपूर्ण विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अन्त्योदय पथ के माध्यम से आमजन को भाजपा से जोड़कर सशक्त तथा समृद्ध भारत बनाने का मजबूत संकल्प तथा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं दिल्ली के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की विजय है। यह दिल्ली की सम्मानित जनता की विजय है जिसने आरोप, अहंकार और हठधर्मी राजनीति को नकार कर सबका साथ-सबका विकास की राजनीति को चुना। पूरा देश मोदी जी के साथ चल पड़ा है। गरीबों के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए संकल्पित मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का जनता ने निश्चय कर लिया है। एमसीडी की जीत की दिल्ली की जनता को हार्दिक बधाई।
दिल्ली एमसीडी में भाजपा की विजय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, समीर सिंह, प्रदेश संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि ने दिल्ली प्रदेश नेतृत्व एवं दिल्ली की जनता को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *