Home > राष्ट्रीय समाचार > उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ में किया Digi@भारत अभियान का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ में किया Digi@भारत अभियान का उद्घाटन

लॉजिटेक इंडिया ने शुरू किया डी जी आई Digi @भारत अभियान
लखनऊ | देश में भाषायी अवरोधों को पार करने की शानदार पहल करते हुए माइस और कीबोर्ड की के वैश्विक दिग्गज लॉजिटेक ने आज देश में अपनी तरह का अनूठा Digi@भारत अभियान शुरू किया है | भारत सरकार के ”डिजिटल इंडिया” कार्यक्रम के अंतर्गत इस अभियान के माध्यम से लाखों लोगों को परस्पर जोड़ा जाएगा तथा यह देश में डिजिटल दूरियों को मिटाने का काम भी करेगा |  Digi @ भारत अभियान टेलीमेडिसिन, टेलिजस्टिस और एजुकेशन के लिए लॉजिटेक टेक्नोलॉजी का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर डिजिटल इंडिया कार्क्रम को बेहतर बनाएगा तथा स्थानीय भाषाओं में कंटेंट सृजन और कंटेंट खपत के प्रसार में भी योगदान करेगा | उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उप मुख्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सेकेंडरी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा० दिनेश शर्मा तथा संजीव सरन, भारतीय प्रशासनिक सेवा ,अतिरिक्त मुख्य सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ने लखनऊ में इस अभियान को लांच किया |
इस अवसर पर माननीय दिनेश शर्मा उप मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश ने कहा, भारत सरकार की पहल ‘डिजिटल इंडिया’ का मकसद हमारे देश का कायाकल्प करने वाले नवीन विचारों तथा व्यवहारिक समाधानों को पेश करना है | इसके परिणाम स्वरुप, डिजिटल प्रौद्योगिकी की मदद से सभी नागरिकों के लिए अवसर पैदा होंगे | हमारा इरादा प्रत्येक नागरिक की पहुँच डिजिटल सेवाओं, जानकारी और ज्ञान तक सुनिश्चित कर उन्हे सशक्त बनाने का है साथ ही दिनेश शर्मा उप मुख्य मंत्री ने लॉजिटेक को इस सराहनीय कार्यके लिए बधाई दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *