Home > राष्ट्रीय समाचार > भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने गृह जनपद सन्त कबीर नगर जिले में बूथ अभिनंदन कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने गृह जनपद सन्त कबीर नगर जिले में बूथ अभिनंदन कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न

सन्त बीरनगर/लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने गृह जनपद सन्त कबीर नगर जिले में बूथ अभिनंदन कार्यक्रम की बैठक ली। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने पदाधिकारियों के साथ अपने गृह जनपद संतकबीरनगर में कांटे मण्डल के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 189 कांटे एवं बूथ संख्या 212 उमिला में बूथ अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर बूथ अध्यक्षों को माला पहनाकर स्वागत किया एवं साथ मे भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि बूथ कमेटी और बूथ अध्यक्ष भाजपा के मिलेट्री हैं।युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा विश्व की ऐसी पार्टी है जहाँ बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जाता है। हमारे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बूथ अध्यक्षों की बैठक लेते हैं और सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जाता है।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ साथ भाजपा में ही बूथ अध्यक्षों का स्वागत किया जाता है। उत्तर प्रदेश में एक लाख साठ हजार बूथ है इन समस्त बूथों पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं मुख्यमंत्री जी स्वयं अपने बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्षों और उनके कार्यकारणी को माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किये। भाजपा में ही इतनी ज्यादा संख्या में बूथ कमेटी बनी है और किसी भी पार्टियों में ऐसा नही है।
साथ मे मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा भी लगवाया ।
बूथ अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी ने बताया कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पार्टी है । जोकि सभी वर्ग,जाति एवं समुदाय के लोगों को एक साथ काम करने का मौका देती है और भाजपा पार्टी में ही सबका सम्मान भी होता है।
भाजपा के सभी बूथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि होने वाले 2019 में लोकसभा चुनाव में जनता के सहयोग से भाजपा सरकार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है ।भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी , प्रदेश मंत्री विकास बाबा, प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति अमरजीत श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल प्रदेश सह -संयोजक एवं भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ मे भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजीत रॉय एवं बस्ती जिलाध्यक्ष सुभांशु मिश्रा, गोरखपुर महानगर जिला अध्यक्ष पवन यादव और जिला सयोंजक आदित्य यादव समेत जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *