Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > बेदुली गांव में विशालकाय अजगर निकलने से लोगों में मचा हड़कंप, लोगों की उमड़ी भीड़।

बेदुली गांव में विशालकाय अजगर निकलने से लोगों में मचा हड़कंप, लोगों की उमड़ी भीड़।

अवध की आवाज ब्यूरो चीफ
गोण्डा। थाना इटियाथोक क्षेत्र के बेंदुली गांव में शनिवार सुबह अचानक एक किसान के खेत में विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप। अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया।
थाना क्षेत्र के गांव बेंदुली में शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर देखा। जिसके बाद अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। अजगर को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग के वाचर स्वामीनाथ, मनोज,रामू पहुंचे। वन कर्मियों के मुताबिक, जब अजगर को पकड़ने के लिए बाहर निकाला तो वह काफी लंबा था, जिसे देख कर ग्रामीण भौचक्के रह गए। वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया। वन दरोगा सुरेश सिंह सूर्यवंशी ने सर्कल को बताया कि अजगर की लंबाई अमूमन 12 फीट और वजन लगभग 80 किलो के आसपास है। अजगर को कुंआनो रेंज वन क्षेत्र के परास खाल के जंगल स्थित कक्ष संख्या दो में छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *