Home > राष्ट्रीय समाचार > लगभग 15 वर्षों के बाद कब्जा दिलाने में मिली लखनऊ विकास परधकरण को सफलता

लगभग 15 वर्षों के बाद कब्जा दिलाने में मिली लखनऊ विकास परधकरण को सफलता

गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-6 के विवादित भूखण्डों की समायोजन लाटरी दिनांक 07 अप्रैल, 2018 को
अनिल कुमार सिंह
लखनऊ | ऐशबाग भदेवां के नजूल भूमि खसरा संख्या 222 पर आवंटित भूखण्ड संख्या 4 का भौतिक कब्जा कृष्ण गोपाल लरोइया को दिया गया। पक्ष के भूखण्ड के आंशिक भाग पर लगभग 15 वर्षों से कब्जा नहीं दिया जा पा रहा था। पुलिस बल के सहयोग से अवैध कब्जा हटाकर पक्ष को कब्जा दे दिया गया।
भूखण्ड संख्या 4 के पीछे लगभग 250 वर्गमीटर नजूल भूमि भी खाली करायी गयी जिसका मूल्य लगभग रूपया 75.00 लाख है। भूखण्ड संख्या 4 से सटे नजूल भूमि पर स्थित अवैध बस्ती के लोगों द्वारा स्वीकृत तलपट मानचित्र में प्रदर्शित 25 फिट चैड़ी रोड के निकालने में पैमाइश का अनुरोध किया गया तथा क्षेत्रीय सभासद द्वारा सड़क के भाग को खाली कराने हेतु आश्वासन दिया गया। ध्वस्तीकरण अभियान में अधिशासी अभियन्ता श्री प्रताप शंकर मिश्रा, सहायक अभियन्ता  राजेश सिंह, अवर अभियन्ता के.पी. गुप्ता, राजेश कुमार राय, कुंज बिहारी, अब्दुल कदीर खान, नजूल अनुभाग से अमीन ज्ञानेश्वर आदि के साथ ए.सी.एम.-6, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष-बाजार खाला के साथ पुलिस कर्मियों, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
विवादित भूखण्डों की समायोजन लाटरी
लखनऊ विकास प्राधिकरण के जन सम्पर्क अधिकारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि गोमती नगर विस्तार योजना के सेक्टर-6 में विगत कई वर्षों से विवादित भूखण्डों की समायोजन लाटरी 07 अप्रैल, 2018 को मसऊद हाल में अपराह्न 02.30 बजे होगी। उन्होंने बताया कि 115.50 वर्गमी0 के पात्र 41 आवंटियों के मध्य समतुल्य आकार के भूखण्डों की लाटरी डाली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *