Home > मध्य प्रदेश > नगर निगम उपायक्त रहे सी.पी. पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई

नगर निगम उपायक्त रहे सी.पी. पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई

अवध की आवाज , अमित पान्डेय
सिंगरौली बैढ़न। नगर पालिक निगम सिंगरौली के उपायुक्त सीपी पाण्डेय को 60 वर्ष सेवा पूर्ण होने पर आज नगर निगम के सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह के अवसर पर नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार के द्वारा पाण्डेय के कार्यकाल की सराहना करते हुये ईष्वर से कामना किया गया जहां भी रहें स्वस्थ एवं सकुषल रहें, यह अधिकारी/कर्मचारी के लिए बड़ी उपलिब्ध होती है कि अपनी कर्त्तव्यों का पालन करते हुये सेवा निवृत्ति होना पाण्डेय एक कुषल, अनुभवी अधिकारी थे। निगम के विकास में इनका सक्रिय योगदान रहा है। इनका मार्गदर्षन समय-समय पर जो मिला है उसे याद करने योग्य है। वहीं निगम के अधयक्ष चन्द्रप्रताप विष्वकर्मा ने अपने उद्भोधन में पाण्डेय के दीर्घ आयु की कामना करते हुये कहा कि पाण्डेय जी के मार्गदर्षन में परिषद को संचालन करने में एक अच्छा सहयोग मिला, आगे भी सहयोग देते रहें तथा इनके द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्य सरहानिय रहे हैं, ये जहां कहीं भी रहे सपरिवार स्वस्थ रहें। वहीं निगम के प्रभारी आयुक्त आर.पी. बैस के द्वारा भी पाण्डेय के कार्यकालों का सरहाना करते हुये कहा कि पाण्डेय जी के मार्गदर्षन में अच्छे कार्य हुये हैं इनका सहयोग अच्छा मिलता रहा और हम उम्मीद करते हैं कि समय-समय पर हम सभी को अपने अनुभव का लाभ देते रहेगें। इसके पूर्व नगर निगम के कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दिनेष दुबे एवं कर्मचारी संघ अध्यक्ष ददनराम दुबे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया वहीं महापौर श्रीमती खैरवार, निगम अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विष्वकर्मा, एमआईसी के सदस्य देवेष पाण्डेय, पार्षद डी.एन. शुक्ला, लगनधारी वर्मा, हीरालाल सोनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रजनीष पाण्डेय, प्रभारी आयुक्त बैस, लेखा अधिकारी पैकरा, नरेन्द्र मिश्रा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगणों के द्वारा श्री पाण्डेय का साल, श्रीफल देकर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *