Home > मध्य प्रदेश > इस पूर्व सांसद का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

इस पूर्व सांसद का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

पूर्व लोकसभा सांसद व समाजवादी पार्टी से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले भालचंद्र यादव का शुक्रवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।
लखनऊ | पूर्व लोकसभा सांसद व समाजवादी पार्टी से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले भालचंद्र यादव का शुक्रवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज उनका निधन हो गया। जहां परिवार में मातम हैं तो वहीं राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सीएम योगी ने भी शोक व्यक्त किया है। सपा के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद भालचंद्र यादव की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि। सीएम योगी ने पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। भालचंद्र यादव संतकबीरनगर से सांसद रह चुके हैं। वह संतकबीरनगर के भगता गांव के निवासी थे। पहली बार 1999 में वह सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। 2004 का आम चुनाव उन्होंने बसपा से लड़ा और दोबारा जीते, लेकिन 2008 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी। बाद में 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव भी लडा़, लेकिन यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2019 लोकसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा, लेकिन यहां भी उन्हें जीत नसीब हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *