Home > मध्य प्रदेश > मोरवा पुलिस ने 10 वर्षों से अधिक समय से फरार दो हजार का इनामी स्थाई वारंटी को झारखंड पलामू से किया गिरफ्तार।

मोरवा पुलिस ने 10 वर्षों से अधिक समय से फरार दो हजार का इनामी स्थाई वारंटी को झारखंड पलामू से किया गिरफ्तार।

जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश। ऊर्जांचल न्यूज़* (सिंगरौली) : पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी मोरवा की निगरानी में थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता मिली जब 10 वर्षों से अधिक समय से फरार 2000 के इनामी आरोपी को झारखंड पलामू से गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा एक टीम झारखंड रवाना की गई जिसने 2010 के अवैध हथियार रखने के मामले में फरार आरोपी बबलू खान उर्फ जियाहुलक निवासी गड़वा झारखंड को पलामू से गिरफ्तार किया गया। जिसके ऊपर गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा नगद 2000 का इनाम भी रखा गया था जो जमानत होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिस पर न्यायालय द्वारा वर्ष 2012 में स्थाई वारंट जारी किया गया था तभी से पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा आरोपी के पलामू में होने की सूचना पर उपनिरीक्षक सरनाम सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, साहब लाल सिंह, अरविंद चौबे, प्रधान आरक्षक संजय परिहार, आरक्षक इंग्लिश सिंह को रवाना कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर आज न्यायालय पेश किया गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *