Home > मध्य प्रदेश > तैमूर को टक्कर दे रहा है सनी लियोन के बेटा, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

तैमूर को टक्कर दे रहा है सनी लियोन के बेटा, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी बीच तैमूर को टक्कर देने के लिए एक नया स्टारकिड आ गया है। दरअसल, एक्ट्रेस सनी लियोन इन दिनों मदरहुड को काफी एंजॉय कर रही हैं। आए दिन उनको अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर सनी की बेटे नोआ सिंह वेबर के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो बेटे को गोद में उठाए हुए दिख रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में उनका बेटा हू-ब-हू तैमूर की तरह दिख रहा है। सनी के बेटे की तस्वीरों को देख फैंस भी कन्फयूज हो गए है ये तैमूर तो नहीं। नोआ की क्यूटनेस और मासूमियत से तैमूर को सोशल मीडिया पर कड़ी टक्कर दे रही हैं। मम्मी सनी की गोद में नोआ तैमूर की तरह हैरानी के साथ मीडिया कैमरा को देख रहा है। सनी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि बीते वर्ष 2018 में सनी और डेनियल सरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चों नोआ और अशर के माता-पिता बने थे। इससे पहले इस कपल ने एक लड़की निशा को भी गोद लिया हुआ है। आए दिन डेनियल और सनी को बच्चों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *