Home > मध्य प्रदेश > मोरवा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को झारखंड के रांची से किया गिरफ्तार साथ ही 4 मिलावटी पनीर विक्रेता को भी धर दबोचा।

मोरवा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को झारखंड के रांची से किया गिरफ्तार साथ ही 4 मिलावटी पनीर विक्रेता को भी धर दबोचा।

जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश। (सिंगरौली) : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार की जा रही कार्रवाई में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता मिली है। जिसके तहत 15 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहा स्थाई वारंटी को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है।
15 वर्ष पुराने प्रकरण में रात में घर में घुसकर एक महिला से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहा स्थाई वारंटी को रांची झारखंड से गिरफ्तार किया गया है जिस पर 354, 456 ताहि. का प्रकरण दर्ज था।

4 पनीर विक्रेता को मिलावटी पनीर के साथ पकड़ाये।

मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर आता था। जिस में मिलावट की सूचना मिल रही थी जिस पर खाद्य अधिकारी ओम प्रकाश साहू के साथ मिलकर पुलिस टीम चार पनीर विक्रेताओं को पकड़ा जिन से पनीर जप्त कर जांच हेतु भेजा गया पकड़े गए पनीर विक्रेताओं में ह्रदय लाल गुर्जर, जगन्नाथ गुर्जर, रामरक्षा गुर्जर एवं भोरे गुर्जर शामिल है। जिसमें से एक रामरक्षा गुर्जर कनेरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश से पनीर लेकर आया था। सभी के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
उपरोक्त कार्रवाइयों में उप निरीक्षक सरनाम सिंह बघेल, विनय शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक राजेश द्विवेदी, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, अर्जुन सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, सुबोध तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *