Home > मध्य प्रदेश > महिला दिवस पर हिंडालको महान में 70 महिलाकर्मियों को किया गया सम्मानित

महिला दिवस पर हिंडालको महान में 70 महिलाकर्मियों को किया गया सम्मानित

महिला कर्मियों को उपहार व मिनिप्लेक्स थियेटर में दिखाई गईं फ़िल्म

जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश। कार्य करने की दृष्टि से महिला कर्मियों के लिये, हिंडालको महान आदर्श संस्थान-सेन्थिलनाथ

यूँ तो महिलाओं के लिए किसी ख़ास दिवस की दरकार नहीं है। प्रत्येक दिन उनका समर्पण अपने घर परिवार और समाज में रहता है। केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में पितृसत्तात्मक सोच का बोलबाला रहा है जिसने स्त्री के महत्व को एक लंबे समय तक नज़रंदाज़ किया है लेकिन बीते कुछ समय से सभ्यता ने करवट ली है और महिलाओं ने सीमाओं से परे हर क्षेत्र में अपना प्रदर्शन किया है महिला बेटी है, माँ है, पत्नी है, बहन है, दोस्त है और हर किरदार में महिला का अपना महत्व है इस वर्ष महिला दिवस होली के दिन पड़ने के कारण इस दिवस को हिंडालको महान द्वारा कल महिला दिवस के रूप मनाया गया,जिसमे हिंडालको महान में कार्यरत 70 महिलाकर्मियों को सम्मानित किया गया हिंडालको महान ट्रेनिंग हाल में आयोजित महिला कर्मी सम्मान कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ ने कहा कि हिंडालको महान कार्य करने की दृष्टि से महिला कर्मियों के लिये आदर्श संस्थान हैं, जिसमे महिलाये गर्व से सुरक्षित काम कर सकती हैं,हमारा संस्थान महिलाओं के कैरियर व एम्पावरमेंट के सदैव तत्पर रहता है , घर का आंगन महिला के बिना अधूरा लगता है. मां, बहन, बेटियां हम सभी के जीवन में अहम भूमिका निभाती हैं. स्त्री है तो संसार है. हमारे जीवन में महिलाओं का अहम योगदान है कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जी ने बताया कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं, जो राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं हालांकि कई देशों में आज भी महिलाओं को पुरुषों के बराबर का सम्मान और अधिकार नहीं मिलता कई बार ‘ये तो औरत है’ कहकर महिलाओं को पीछे धकेल दिया जाता है दुनिया के तमाम देशों में महिलाओं को समान अधिकार, उन्नति के समान अवसर और हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है कार्यक्रम में स्मेल्टर हेड एस.शशि कुमार,पावर प्लांट हेड चंद्र शेखर सिंह, वित्त प्रमुख सुशांत नायक के साथ साथ कई विभागों के विभाग प्रमुखों ने भी अपने विचार रखे,कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया जिसका महिला कर्मियों ने सटीक जबाब भी दिये,कार्यक्रम में महिलाकर्मियों को गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें लंच के साथ साथ मिनिप्लेक्स में फ़िल्म भी दिखाई गयी कार्यक्रम का सफल संचालन मानव संसाधन विभाग से ब्योमकेश मोहंती व उनकी टीम ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *