Home > मध्य प्रदेश > चिरायु जन कल्याण समिति ने बाँटा जरूरतमंदों को राशन

चिरायु जन कल्याण समिति ने बाँटा जरूरतमंदों को राशन

मध्य प्रदेश। सिंगरौली इस कोरोना महामारी के कारण जिले में लॉकडाउन होने से हर दिन कार्य कर के जीवन यापन करने वाले कई लोग आमदनी का स्रोत खो बैठे हैं ऐसे में जन अभियान परिषद् से संबद्ध स्वैच्छिक संस्था चिरायु जन कल्याण समिति के द्वारा एन.सी.एल. खड़िया परियोजना के सौजन्य से वार्ड क्रमांक 36 जुवाड़ी में जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया गया राशन वितरण कार्यक्रम में एन.सी.एल खड़िया के मानव संसाधन विभाग के उप प्रबंधक पाणी पंकज पाण्डेय एवं सी.एस.आर विभाग के सहायक प्रबंधक राजाराम यादव का विशेष योगदान रहा।
इस कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए एक ओर पुरे जिले में लॉकडाउन चल रहा है वहीँ दूसरी ओर जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक राज कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चिरायु जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शशि देव पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन के लगभग 40 वालंटियर्स वार्ड क्रमांक 36, 20 एवं 31 में गली-गली, हर मोहल्ले जा-जा कर लोगों को मास्क लगाने, दुरी बनाने, हाथ धोने, बार-बार मास्क को हाथ न लगाने सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिन लोगों के घर लॉकडाउन के कारण राशन की दिक्कत आ रही है उन्हें राशन भी उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही बाहर से आए हुए व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन करवाने में भी मदद कर रहे हैं। तेलगवां चेक पोस्ट पर संतोष पाण्डेय, आनंद शाह, उमेश पाण्डेय, दीन दयाल शाह एवं अशोक शाह और परसोना चेक पोस्ट पर ओम प्रकाश पाण्डेय हर दिन 8-8 घंटे पुलिस प्रशासन एवं शिक्षक वालंटियर्स के साथ सेवा दे रहे हैं वार्डों में अमित पाण्डेय, किरण वर्मा, सुजय उपाध्याय, अमर उपाध्याय, विकाश पाण्डेय, संदीप शास्त्री, आकाश , अशोक पाण्डेय सचिन उपाध्याय ज्ञानेंद्र तिवारी एवं अन्य लगातार कई दिनों से सेवा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *