Home > मध्य प्रदेश > भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सिंगरौली की परिचयात्मक बैठक हुयी सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सिंगरौली की परिचयात्मक बैठक हुयी सम्पन्न

जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश। सिंगरौली बैढ़न भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सिंगरौली की परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय “कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति भवन” मे संपन्न हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय वीरेन्द्र गोयल उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र मेश्राम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास शाह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने की जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया अपने स्वागत उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संस्कारित पार्टी है। सभी कार्यकर्ताओं को नए दायित्व के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही आप सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पार्टी के कार्य को ईश्वरीय कार्य मानते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए प्राण प्रण से जुट जाएं, पिछड़ा वर्ग देश का एक बहुत बड़ा वर्ग है इसलिए हम सब की जवाबदारी है कि हम सब मजबूती से काम करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएं। कार्यकर्ता ही पार्टी की तथा हमारी पूंजी है परिश्रम करते हुए आप हर आयाम को प्राप्त कर सकते हैं अपने उद्बोधन मे भाजपा जिलाध्यक्ष मा. वीरेन्द्र गोयल ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। आज इस परिचयात्मक बैठक में आप सभी लोगों को एक दूसरे को समझने का पार्टी को जानने का अवसर मिला है, भारतीय जनता पार्टी में पद नहीं दायित्व मिलता है हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गण मोर्चे को नयी पहचान दिलाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे ,साथ ही हर दृष्टिकोण से पार्टी के हित में काम करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। आप सब सौभाग्यशाली हैं की इस पिछड़ा वर्ग मोर्चा में काम करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है परिचयात्मक बैठक को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय रामनिवास शाह तथा पूर्व विधायक माननीय राजेन्द्र मेश्राम भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदर लाल शाह जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने भी संबोधित किया बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर
जायसवाल जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बैस जिला महामंत्री राजकुमार कुशवाहा सियाराम जायसवाल , जिला मंत्री भागवत जायसवाल कविता शाह , उमेश विश्वकर्मा , जिला कार्यालय मंत्री दीपक सिंह पटेल आई.टी. प्रभारी अजय सिंह बैस , जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुर सोनी जी जिला कार्यसमिति सदस्य गिरजा प्रसाद बैस अशोक जयसवाल , रामजियावन जायसवाल जी रामभवन बैस हरिहर प्रसाद केवट जी अनिल उर्फ भीम गुप्ता जी, अर्जुन यादव जी रामधनी जायसवाल , रमेश जायसवाल , रामकृपाल सेन , सुरेश वर्मा जी, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निवास दिलीप जायसवाल ,सरई रामधनी यादव जी,लंघाडोल विजय शर्मा , रजमिलान भगवानदास नापित , खुटार प्रदीप शाह जी, माड़ा रमाकांत यादव , बैढ़न शेषमणि बैस विंध्यनगर ,राजेन्द्र शाह जयंत रमेश कुशवाहा , गोरबी उमेश गुर्जर जी, बगदरा फूल सिंह बैस , जियावन चंद्रदत्त वर्मा, बरगवां जितेश कुमार वैस जी, तियरा राधेश्याम शाह जी,जानकी कुशवाहा जी, राजेंद्र प्रसाद केवट जी, तुलसीराम बैस जी तथा लाले बैस जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *