Home > मध्य प्रदेश > आम आदमी पार्टी जिला इकाई सिंगरौली ने स्व. भगत सिंह का जिला कार्यालय में मनायी जयंती

आम आदमी पार्टी जिला इकाई सिंगरौली ने स्व. भगत सिंह का जिला कार्यालय में मनायी जयंती

सिंगरौली मध्य प्रदेश। आम आदमी पार्टी के जिला इकाई सिंगरौली ने प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं सिंगरौली जिलाध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी के सिंगरौली जिला इकाई ने भगतसिंह जी का जयंती मनाया गया साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भगत सिंह जी के छायाप्रति पर पुष्पार्पित किया गया। और माल्यार्पण कर जयंती मनाया गया साथ ही आज भगतसिंह जी जयंती पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने संगोष्ठी का कार्यक्रम करते हुए कहा कि आज भगत सिंह जी का जन्मदिन है। जिन्होंने हमारे देश के युवाओं के लिए एक जोश भरने वाला काम किये उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ में साइमन कमीशन के खिलाफ में नारा दिया एवं साम्रज्यवाद का विरोध किया स्व.भगत सिंह ने हमारे देश के युवाओं के लिये लडाई लड़ी हमारे देश के स्वतंत्रता के लिए उन्होंन अपनी जान दे दी आज हम सभी को ज़रूरत है, कि हम लोग अपने जिले के सपने प्रदेश के हक के लिए आवाज उठायें आम आदमी पार्टी के सिंगरौली जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने भगत सिंह जी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर पुष्पार्पित किया एवं अपने वक्तव्य में आगे कहा कि आज महान क्रांतिकारी स्व.भगत सिंह का जयंती है ऐसे समय पर आज हमारे सिंगरौली जिले में युवाओं को एक संदेश जाना चाहिए कि अपने देश के लिए अपने देश की जनता की हक की लड़ाई के लिए भगत सिंह ने अपने जान की कुर्बानी दी थी आज हमारे सिंगरौली के प्रत्येक युवाओं को भगत सिंह बनने की आवश्यकता है। हमारे सिंगरौली के हक के लिए अनेक प्रकार की समस्याओं जैसे बेरोजगारी ,भ्रष्टाचारी को खतम करने के युवाओं को आगे आना पड़ेगा वही पर आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष अनिता सिंह के द्वारा स्व.भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्पार्पित किया गया एवं अनिता सिंह ने कहा की हम सभी सिंगरौली की महिलाओं को आज भगत सिंह जीवनी पर रोशनी डालने की आवश्यकता है, ताकि हम अपने बच्चों को भगत सिंह जी के द्वारा चले गए रास्ते के बारे में जानकारी दे सकें हमारे सिंगरौली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से निजात मिल सके। आम आदमी पार्टी जिला सह सचिव श्री दिलीप मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में भगतसिंह छायाप्रति पर पुष्पार्पित कर कहा कि आज हमारे सिंगरौली के प्रत्येक युवाओं को गरम दल में शामिल होने की आवश्यकता है। क्योंकि आज हमारा देश आजाद तो हो गया लेकिन देश के बेरोजगार युवा आज स्वतंत्रता के साथ रोजगार नही पा रहे हैं ।  जिसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर पुनः गरम दल बनाने की आवश्यकता है। आज के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन रीवा जोन सचिव संदीप शाह,जिला कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर विष्वकर्मा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद, जिला संरक्षक समिति के सदस्य अनिल द्विवेदी, महिला जिला उपाध्यक्ष ज्योती वर्मा,इन्दु सोनी,आशीष तिवारी,शोभा शर्मा,दूबराज पाल एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *